लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती घायल

PARUL | 17 नवंबर 2023 at 6:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के बाज़ार में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में एक युवती घायल हो गई। जिसके बाद घायल युवती को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के बीच गुजरने वाले शिमला-मटौर एनएच 103 पर बीच बाजार में एक हुंडई एक्सेंट कार बिलासपुर से हमीरपुर की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों से टकरा गई। जिसमें स्कॉर्पियो और दूसरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी गाड़ियों से टकराने वाली कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठी एक युवती घायल हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद घायल युवती को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजन उसे बिलासपुर के एम्स ले गए। गनीमत यह रही कि कार में अगली सीट पर बैठी महिला चालक ने सीट बेल्ट लगाई थी। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। हालांकि बाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार और दोनों गाड़ी मालिकों में आपसी समझौता होने से पुलिस में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]