Loading...

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला के समीप योल बाजार में स्कूटी और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक स्कूटी चालक की पहचान 72 वर्षीय दीपक घेई के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी धर्मशाला से आ रही थी जबकि कार चामुंडा की ओर से धर्मशाला जा रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी फिर इसके पास खड़ी दूसरी कार से भी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दीपक घेई गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे सवार को मामूली चोटें आई।

हादसे के बाद दीपक को घायलावस्था में टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार धर्मशाला की बताई जा रही है, जिसमें 3 लोग सवार थे। इस हादसे में उन्हें भी चोटें आई हैं तथा उनका उपचार जोनल अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग पिछले काफी समय से अंदराड़ पंचायत के सालग गांव में रह रहा था। वह और उसका बेटा आयुष यहां पर एनजीओ चला रहे हैं। मूल तौर पर ये बिहार के पटना के बताए जा रहे हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है।