HNN/ऊना
जिला ऊना के ठठल में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार ने पैदल जा रही 55 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान रजनी पत्नी संजीव कुमार, निवासी नंदपुर रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रजनी शाम को घास लेकर सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद कार चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

