Loading...

तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला को मारी टक्कर, जख्मी

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना नालागढ़ में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में सुनील कुमार शर्मा पुत्र फूल चंद निवासी यमुना नगर कॉलोनी अजमेर रोड जयपुर जिला जयपुर राजस्थान ने कहा कि उसकी पत्नी को नालागढ़ चौक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।