Loading...

तेज रफ्तार गाड़ी ने युवती को मारी टक्कर, चालक फरार

NEHA • 8 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला के ढली थाना क्षेत्र में एक युवती को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवती अपनी सहेली के साथ ढली टनल से संजौली की ओर जा रही थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जिया धौंटा (20) ने बताया कि जब वह अपनी दोस्त सिमरन के साथ ढली टनल से संजौली चौक की तरफ जा रही थी, तभी एक सफेद रंग की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। इस हादसे में जिया को चोटें आई हैं।

पुलिस ने इस मामले में बी.एन.एस. की धारा 281, 125 (ए) और एम.वी. एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन का नंबर नहीं देखा जा सका, लेकिन वाहन की तलाश की जा रही है।