तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुलिस जवान की मौत
बातापुल चौक पर पेश आया हादसा, नाहन पुलिस लाइन में बतौर कांस्टेबल तैनात था मृतक
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत बातापुल चौक पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुलिस जवान की मौत हो गई है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान अनिल (40) निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, नाहन पुलिस लाइन में बतौर कांस्टेबल तैनात पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान बाता पुल चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू की। बता दें हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर से हिरासत में ले लिया। पांवटा साहिब की डीएसपी आदित्य सिंह ने मामले की पुष्टि की है।