तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना के अप्पर बसाल में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान ज्ञानो देवी पत्नी जुल्फी राम वार्ड नंबर चार, अप्पर बसाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह बीती शाम भी ज्ञानो देवी काम करके वापिस घर आ रही थी। इस दौरान सड़क पार करते हुए बाबा रुद्रानंद गेट बसाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मृतका के बेटे नंद लाल निवासी अप्पर बसाल की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।