तेज रफ्तार बाइक ने कार को मारी टक्कर, दो…..
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में शिमला-हमीरपुर एनएच पर बागखुर्द में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान वनीत निवासी जयसिंहपुर कांगड़ा और नितिन चैधरी निवासी धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक जयपाल सिंह निवासी चिडग़ांव शिमला कांगड़ा के परागपुर से वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुखर और नम्होल के बीच बागखुर्द के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक उसकी कार से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही नम्होल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के खिलाफ पुलिस थाना बरमाणा में मामला दर्ज करवाया। एएसआई हरीश ने मामले की पुष्टि की है।