तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़ के तहत घोड़ा चौक के पास एक हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुसन चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैप्पी कुमार निवासी वार्ड 9 नालागढ़ तहसील नालागढ़ और महिंद्र पाल सब्जी मंडी नालागढ़ से सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान जब वह घोड़ा चौक के पास पहुंचे तो उसी वक्त उसके चाचा हुसन चंद सड़क की दूसरी तरफ पैदल नालागढ़ की तरफ आ रहे थे।
तभी दत्तोवाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने हुसन चंद को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है।