तेज रफ्तार वाहन ने शादी में जा रहे दो लोगों को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

By Ankita Published: 27 Nov 2023, 12:36 PM | Updated: 27 Nov 2023, 12:36 PM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही के वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क से पेश आ रहे हैं। मामला जिला ऊना के घंडावल के समीप ऊना-अम्ब मार्ग का है, यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मृतकों की पहचान ईसपुर जिला ऊना निवासी दिनेश और शिमला निवासी मनोहर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश और मनोहर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सिंह ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।