Loading...

तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, 3 लोग जख्मी

Ankita • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है।

मामला जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के समीप मोहली का है, यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी की गई गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे में 3 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मोहली में चालक निखिल कुमार निवासी रक्कड़ तहसील ने गाड़ी को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाते हुए जागृत कुमार निवासी वार्ड पांच डाकघर रक्कड़ तहसील धर्मशाला की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी।

इस घटना में गाड़ी सड़क पर पलट गई और गाड़ी में सवार चालक निखिल कुमार और इसके साथ गाड़ी में बैठे साहिल भारद्वाज और अनमोल कुमार घायल हो गए। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।