Loading...

त्योहार सीजन के चलते सब्जियों के दामों में आया उछाल, मटर, मशरूम सहित….

PRIYANKA THAKUR • 24 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

त्योहार सीजन के चलते सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है। सब्जियों के दाम 2 गुना अधिक बढ़ गए हैं। पहले ही प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। तो वही, त्योहार सीजन में आम आदमी की जेब पर महंगाई का और अधिक बोझ पड़ रहा है। फेस्टिवल सीजन की शुरूआत होते ही सब्जियों और फलों के दामों में बड़ी तेजी देखी गई है।

सबसे ज्यादा टमाटर, मटर, मशरूम , फूल गोभी के दामों में अधिक उछाल देखा गया है। इतना ही नहीं पनीर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर 80-90 रुपए किलो, मशरूम 150-170 रुपए, फूलगोभी 60 से 80 रुपए किलो, तो मटर भी 120 से सीधे 200 रुपए तक पहुंच गया है।

वही पनीर के दाम 220 रुपए तक पहुंच गए हैं। इतना ही नही प्याज 50, खीरा 50, शिमला मिर्च 60 से 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।