त्रिलोकपुर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचने को लेकर लोगो को किया जागरूक

People made aware to avoid digital fraud in Trilokpur

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा त्रिलोकपुर द्वारा लोगों को जागरूक करने को लेकर गांव त्रिलोकपुर में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान शाखा प्रबंधक खेमराज चौहान ने लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड व प्रधानमंत्री बीमा योजना बारे भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश डिजिटल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में डिजिटल फ्रॉड करने वाले भी नए-नए तरीके ढूंढते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि सतर्क रहें और अपने खून पसीने की कमाई को ऐसे ही लुटेरों को न लूटने दे।

उन्होंने कहा कि बैंक से संबंधित जानकारी केवल बैंक अधिकारियों व कर्मियों के साथ ही साझा करें फोन पर यदि कोई अनजान व्यक्ति जानकारी चाहता है तो उसे साझा करने से बचें। इस दौरान वरिष्ठ सहायक हरीश शर्मा ने डिजिटल बैंकिंग को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।