Loading...

थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड….

Ankita • 11 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सामान्य ड्यिूटी श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणियों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 अप्रैल, 2023 सांय से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकृत अपनी लाॅगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।