थानाकलां राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर थानाकलां विद्यालय में विज्ञान आधारित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप मंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया और विजेता प्रतिभागियों को स्कूल प्रशासन द्वारा पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का हिस्सा
यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का हिस्सा था, जिसका मुख्य उद्देश्य 6-18 आयु वर्ग के बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा व रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने सम्बोधन में कहा कि RAA के प्रमुख लक्ष्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विषय के प्रति रुचि जगाना तथा ‘करके सीखने’ को प्रोत्साहित करना हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
प्रवक्ताओं का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं- प्रवेश राणा, अरविंद शर्मा, संदेश कुमारी व कमल चौहान- ने सक्रिय योगदान दिया। प्रवेश राणा ने मंच संचालन भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य प्रवक्ता- बलबिंद्र कुमार, अनिल कुमार, हंसराज सुमन, राधिका, संयोगिता, नंद लाल, सतीश डोगरा, अरविंद कुमार, कमल चौहान, रेखा, विनोद कुमार, अमित सोंखला, सुरिंदर कुमार, पंकज ठाकुर, रजनीश सोहल, सुमन लता (लिपिक) व लवेश कुमार- उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
विज्ञान प्रदर्शनी का विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।