Loading...

दत्तनगर में इस दिन होगा साइकिल स्पर्धा और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

By Ankita Published: 7 Jun 2024, 1:42 PM | Updated: 7 Jun 2024, 1:42 PM 1 min read

HNN/ शिमला

पहाड़ी पेडलरस संस्था रामपुर के दत्तनगर में 8 और 9 जून को साइकिल स्पर्धा और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये पहली बार है जब इस तरह की प्रतियोगिता व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रामपुर में किया जा रहा है। इसमें 3 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था का कहना है कि इस आयोजन का हिस्सा बने और नशामुक्ति का वचन लें। साथ ही अपनी युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ जीवन शैली को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं साइकिल रेस से एक दिन पहले 8 जून को पहाड़ी पेडलरस दत्तनगर में ही मुफ्त जांच शिविर आ आयोजन होगा।

इस शिविर में केएसएनआर रिहेब सेंटर दिल्ली के अनुभवी विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्पाइनल कॉर्ड की चोट, रीड की हड्डी, खेलकूद में लगने वाली चोट की मुफ्त जांच की जाएगी।