ददाहू स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
HNN/ श्री रेणुका जी
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ददाहू में आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक करना, ऊर्जा संरक्षण के लिए समाज को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय की छात्राओं ने ददाहू में एक रैली निकाल कर आमजन को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया।
रैली में पाठशाला के अध्यापक अनन्त आलोक, रूपेंदर ठाकुर, मुकेश कुमार और पीइटी अजय अम्बर ने छात्राओं के साथ बाजार का परिक्रमण किया। विद्यालय में इसी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन और एक स्किट का प्रदर्शन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से यशस्विनी अग्रवाल, सिमरन, साधना और समीक्षा शर्मा ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से केवल हिमांशी ने भाग लिया।
इसके अलावा स्लोगन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से रुचिका, शिवानी और जूनियर वर्ग से किंजल ठाकुर और प्रतिभा ठाकुर ने भाग लिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में, अवंतिका, सानवी, नितिका और सिमरन ने भाग लिया। स्किट प्रतियोगिता में अंशिका, सिमरन, दिव्या, महक, अनुभवी और शबनम ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य अध्यापक और विज्ञान के अध्यापक बाल किशन ने ऊर्जा संरक्षण पर बच्चों को जागरूक किया और छात्राओं को रिफ्रेशमेंट भी दी।