HNN / लाहौल स्पीति
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का है जहां मने पुल के समीप एक बोलेरो कैंपर एचपी 41 1288 गहरी खाई में जा गिरा । इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें काजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मृतकों की पहचान 23 वर्षीय टेक बहादुर पुत्र शेर बहादुर निवासी नेपाल, 45 वर्षीय वर्दी मलाह पत्नी गंगू मलाह, नेपाल और 40 वर्षीय सरपू मल्हा पुत्र जोपा मल्हा ,नेपाल के रूप में हुई है। इसके अलावा केसंग पुत्र नवांग लोटे गांव लिडांग पीओ लारा तहसील स्पीति, कल्पना पत्नी टेक बहादुर आरओ नेपाल तथा पार्वती पत्नी जोपा आरओ नेपाल घायल हुए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया हैं, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही ,पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





