Loading...

दवा का अधिक सेवन करने से 23 वर्षीय विवाहिता की मौत

PARUL • 26 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में अंब के तहत टकारला में दवा के ओवरडोज से 23 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान निशा कुमारी पत्नी मुनीष कुमार निवासी टकारला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी ने किसी दवाई का अधिक सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया।

जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।