Loading...

दशमेश रोटी बैंक नाहन ने 55 जरूरतमंदों को बांटा राशन

Ankita • 18 Jul 2024 • 1 Min Read

छह साल से जारी है सेवा मुहिम, गांव-गांव जरूरतमंद तक रोटी बैंक पहुंचा रहा मदद

HNN/ नाहन

दशमेश सेवा सोसायटी नाहन की ओर से संचालित किए जा रहे दशमेश रोटी बैंक की सेवा महिम लगातार जारी है। इस मुहिम के तहत रोटी बैंक नाहन विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों तक पहुंचा, जहां 55 से अधिक गरीब परिवारों को घरद्वार ही महीनेभर का राशन मुहैया करवाया गया।

दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि रोटी बैंक की ओर से लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इस सेवा को जारी रखते हुए नाहन क्षेत्र के रुखड़ी, जोगीबन, गड्डा, बोहलियों व सतीवाला में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई गई है।

इस दौरान सोसायटी ने सभी गरीब परिवारों को माहभर का आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि रोटी बैंक पिछले छह वर्षों से निरंतर इस सेवा को जारी रखे हुए हैं। उनका यही प्रयास है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जा सके।

दशमेश रोटी बैंक ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर सर्वे के माध्यम से गरीब और जरूरतमंदों को चयन करता है। इसके बाद उन्हें महीनेभर का राशन घरद्वार जाकर मुहैया कराया जा रहा है। इस अवसर पर दलबीर सिंह, जसबीर सिंह, अरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतिंदर कौर, गुनीत कौर और पिंकल आदि मौजूद रहे।