दशहरा उत्सव के लिए 10 अक्तूबर से इस दिन तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन….
HNN/कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 से 30 अक्तूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें कि इस बार दशहरा उत्सव में दिन के समय में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र के अतिरिक्त प्रदर्शनी मैदान में भी एक भव्य मंच तैयार किया जाएगा। जिसमें कलाकार दिन में प्रस्तुतियां देंगे।
उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों के 10 से 15 अक्तूबर तक कुल्लू में ऑडिशन लिए जाएंगे। जिनमें 10, 11 और 12 अक्तूबर को कुल्लू जिले के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। तो वहीं 13 और 14 अक्तूबर को अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को उपरोक्त तिथियों के दौरान छूटे कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन में सफल होने वाले कलाकार ही कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं दशहरा उत्सव कमेटी के पास दशहरा में होने वाली सभी सांस्कृतिक संध्याओं को स्टार नाइट बनाने के सुझाव भी आए हैं।