Loading...

दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ऊना की बैठक, सभी विभागों को दिए निर्देश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Sep 2025 • 1 Min Read

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के मैदान में होगा आयोजन

दशहरा पर्व को सफल बनाने के लिए तहसीलदार ऊना विपन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने और त्योहार को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पर जोर
तहसीलदार ने पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा न होने देने के आदेश दिए गए।

पानी, सफाई और अग्निशमन व्यवस्था
आईपीएच विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था करने और नगर परिषद को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को उपकरणों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपदा के लिए तैयार रहने के आदेश दिए।

अतिक्रमण और स्वच्छता पर सख्ती
तहसीलदार ने कहा कि स्कूल मैदान तक आने वाली सड़क पर कोई दुकानदार अतिक्रमण न करे ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और दुकानों के बाहर डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए।

रामलीला कमेटी की भागीदारी
बैठक में रामलीला कमेटी ऊना के प्रधान अभिनाष कपिला, अध्यक्ष प्रिंस राजपूत, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।