Loading...

दाड़ी फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita 21 May 2024 Edited 21 May 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों 22 मई, 2024 (बुधवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव के चलते 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों बड़ोल, मेला ग्राउंड दाड़ी, गबली दाड़ी, लोअर दाड़ी, डीएच होटल व साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।