Loading...

दारुल फजल बाल आश्रम में जिला बाल विकास समिति ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

Ankita • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला बाल विकास समिति कुल्लू ने दारुल फजल बाल आश्रम में लोहड़ी पर्व मनाया। जिला बाल विकास समिति के चेयरमैन वेद राम ठाकुर व उनकी टीम ने दारुल फजल बाल आश्रम जाकर बच्चों संग लोहड़ी पर्व की खुशियां मनाई। उन्होंने लोहड़ी पर्व की बधाई दी और बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी, गच्चक, तिल के लड्डू वितरित कर खुशियां मनाई।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ लेने के बाद शिमला के मशोवरा में सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में रहने वाले निराश्रितों के लिए उत्सव अनुदान करने का निर्णय लिया था, जिसे लोहड़ी पर्व से शुरु किया। चेयरमैन वेद राम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार लोहड़ी पर्व के आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का पालन करते हुए मनाली के शुरू स्थित दारुल फजल बाल आश्रम में जाकर बच्चों संग लोहड़ी पर्व की खुशियां मनाई। दारुल फजल की प्रभारी जोय डोलमा ने सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने लोहड़ी पर्व की खुशियां बच्चों के साथ बांटने व बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए वेद राम ठाकुर का आभार जताया।