Loading...

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए चोर, मामला दर्ज

By Ankita Published: 14 Mar 2024, 3:16 PM | Updated: 15 Mar 2026, 5:06 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में थाना कोट के तहत आने वाले भाखड़ा से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जगतार निवासी भाखड़ा तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जगतार निवासी भाखड़ा तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर ने बताया कि उसने बीते 9 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल (एचपी 91-0935) भाखड़ा में खड़ी की थी।

उसने बताया कि मोटरसाइकिल को उसी दिन एक से चार बजे के करीब कोई व्यक्ति चुराकर ले गया। व्यक्ति ने मोटरसाइकिल की अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिली। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।