दियोली में 2 गुटों के बीच हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ऊना
जिला ऊना में थाना गगरेट के तहत दियोली में 2 गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिंद्र सिंह निवासी दियोली ने बताया कि सोमवार रात्रि अपने घर की तरफ जा रहा था, तो गांव के ही राजेश कुमार ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी है।
वहीं लीला देवी निवासी दियोली ने बताया कि महिंद्र सिंह ने इसके घर आकर ने इनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। डीएसपी अब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।