दिल्ली से भुंतर एलायंस एयर के 48 सीटर जहाज ने कुल्लू से अमृतसर के लिए भरी उड़ान
HNN/ कुल्लू
एक अक्तूबर यानि आज से भुंतर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। पहले ही दिन शानदार शुरुआत होने से एलायंस एयर के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है।
उड़ान से सैलानियों को कुल्लू-मनाली आने जाने में सुविधा मिलेगी। बता दें पहले ही दिन 28 यात्री कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू 15 लोग पहुंचे। बता दें दिल्ली से भुंतर एलायंस एयर का यह जहाज़ 48 सीटर है।
जानकारी के मुताबिक, यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू के लिए चलेगी। इसका न्यूनतम किराया 1,999 रुपये प्रति सीट है।