दिल्ली से मिला दो दिनों से लापता सेना का जवान अजय

found.jpg

जवान के मिलने की खबर सुनते ही परिजनों ने ली राहत की सांस

HNN/ पावंटा साहिब

छुट्टी काटने के बाद वापस ड्यूटी लौटने दौरान लापता हुआ सेना का जवान मिल गया है। लापता जवान के मिलने की खबर सुनते ही उसके परिजनों सहित पुलिस ने राहत की सांस ली है।

मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब का है। जहां पर लापता सेना के जवान 26 वर्षीय अजय रावत निवासी आदर्श कॉलोनी की पत्नी तनुजा ने मंगलवार को पावंटा साहिब पुलिस थाना में पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस को सौंपी शिकायत में जवान की पत्नी तनुजा ने बताया कि उनका पति गत 10 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। तनुजा ने बताया कि छुट्टी काटने के बाद उनका पति गत 7 मई को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली रवाना हुआ। तनुजा का कहना है कि 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी उनका पति अपनी बटालियन में ही नहीं पहुंचा।

जिसके कारण जवान की पत्नी तनुजा ने मंगलवार को पावंटा पुलिस से उनके पति को ढूंढने की गुहार लगाई थी। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पावंटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि लापता जवान दिल्ली से मिल गया है।