Loading...

दिवाली के जश्न से बिगड़ी हिमाचल की आबोहवा, पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स…

SAPNA THAKUR • 26 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी ने हिमाचल प्रदेश के कई शहरों की आबोहवा बिगाड़ कर रख दी है। बता दें, दिवाली की रात चले पटाखों ने पर्यावरण को काफी ज्यादा प्रभावित किया है और राज्य के पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से ऊपर पहुंच चुका है। इनमें धर्मशाला, डमटाल, बद्दी, नालागढ़ और पावंटा साहिब शामिल हैं।

बद्दी को छोडक़र बाकी चार शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स आमतौर पर 100 से नीचे ही रहता है, लेकिन दिवाली की रात को फूटे पटाखों के कारण इन शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 को पार कर गया है। कालाअंब, परवाणू और ऊना के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी दिवाली की रात को हुए प्रदूषण से बढ़ोतरी हुई है।