दिवाली के दिन लोकल रूटों पर इतने बजे के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें…..
HNN/ शिमला
दिवाली के दिन 12 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद लोकल रूटों पर एचआरटीसी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। 12 नवंबर को रात्रि बस सेवाएं नाममात्र ही चलेंगी।
बता दें 13 नवंबर को सुबह बसें निर्धारित समय पर नहीं चल पाएंगी लेकिन दोपहर बाद बसें रोजाना के निर्धारित समय पर चलेंगी। बता दें जिन लोकल बसों का रूट शाम 5:00 बजे के बाद का होगा उन्हें या तो क्लब कर दिया जाएगा या पांच बजते ही जल्दी भेज दिया जाएगा।
दूसरी तरफ लंबी व अंतरराज्यीय रूटों की बसों को भी क्लब करके चलाया जाएगा। दीवाली से पहले और बाद में विशेष बसों का प्रबंध होगा, लेकिन 12 नवंबर के दिन बसें कम रहेंगी।
