HNN / शिमला
दिवाली के बाद से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। इसके कारण ठंड भी बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय मौसम में काफी ठंडक बढ़ गई है। जबकि दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 30 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, केलांग में 0.2, कल्पा में 3.0, मनाली में 5.0, सोलन में 8.0, हमीरपुर में 9.1, शिमला में 11.2 और धर्मशाला में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, धर्मशाला में 28.0 और शिमला में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

