दिवाली से इतने दिन पहले एचआरटीसी चलाएगा स्पेशल बसें…..
पहली बार यात्री इन स्पेशल बसों में कर सकेंगे सीटों की ऑनलाइन बुकिंग……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम दिवाली पर स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। प्रदेश के भीतर और बाहरी राज्यों से इन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी ने खास तैयारी की है। 10 और 11 नवंबर को सबसे अधिकतम अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
हर साल दिवाली पर निगम अतिरिक्त बसे चलाता है। इसके लिए पहले हर डिपो से डिमांड भी मांगी जाती है। निगम प्रबंधन का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है या बुकिंग ज्यादा आती है तो इस की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यात्री ऑनलाइन इन बसों में सीटों की बुकिंग कर सकेंगे।
निगम के हेल्पलाइन नंबर के अलावा कंट्राेल रूम से इन बसों को लेकर जानकारी हासिल की जा सकती है। यात्री निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 के अलावा शिमला कंट्रोल रूम 0177-2656326, चंडीगढ़ 91-172-2668943, दिल्ली 011-23868694, 23863473, 23329122, हरिद्वार 91-1334-222781 पर संपर्क कर अतिरिक्त बसों को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
