Loading...

दिव्यांगजनों को मतदान करने के लिए हर मतदान केंद्र पर मिलेगी विशेष सुविधा- डीसी

PRIYANKA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में सभी दिव्यांग मतदाताओं की विशेष सुविधा के लिए मतदान दिवस के दिन हर पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर, रैम्प, स्वयंसेवक, ब्रेल वोटर स्लिप तथा अन्य मतदाताओं से पहले मतदान करने की प्राथमिक तौर पर सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा इसलिए प्रदान की गई है, ताकि कोई भी दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह सके और सुगमता से मतदान कर सके। उन्होंने सभी दिव्यांग मतदाताओं से अपील की कि वे 12 नवंबर को इन सुविधाओं का लाभ उठाकर मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें।