Loading...

दिव्यांग बच्ची की माँ से बदसलूकी करने वाले निरीक्षक को कारण बताओ का नोटिस जारी

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

तीन दिन के भीतर देना होगा जवाब, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

HNN / नाहन

जिला सिरमौर के काला अंब में मंगलवार को दिव्यांग बेटी के विकलांगता प्रणाम पत्र को लेकर मां के साथ हुई बदसलूकी को लेकर फ्लाइंग स्क्वाड के निरीक्षक गिरीराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षक को 3 दिन के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। यदि निरीक्षक 3 दिन के बाद भी कोई जवाब नहीं दे पाता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

दरअसल, पीड़िता अनीता देवी निवासी गांव खैरी तहसील नाहन जिला सिरमौर की बेटी अंशिका डाउन सिंड्रोम बीमारी से ग्रसित है। वह रोज अपनी बेटी को काला अंब से आस्था स्कूल नाहन छोड़ने आती है। मंगलवार को भी वह अपनी बेटी अंशिका को छोड़ने के लिए काला अंब से आस्था स्कूल नाहन के लिए बस में सवार होकर निकली थी। इसी दौरान काला अंब के समीप बस को फ्लाइंग स्क्वाड के निरीक्षक द्वारा जांच के लिए रुकवाया गया।

इस दौरान जब निरीक्षक ने उससे टिकट मांगा तो उसने अपनी बेटी का विकलांगता प्रमाण पत्र दिखाया। प्रमाण पत्र देखने के बाद निरीक्षक ने महिला से बदसलूकी करनी शुरू कर दी और कहा कि यह पत्र जाली है। इस दौरान निरीक्षण ने भरी बस में महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बता दे कि 75% दिव्यांगता होने पर एचआरटीसी की बस में अटेंडेंट को भी निशुल्क बस सफर की सुविधा है।

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने कहा कि निरीक्षक से जवाब तलब किया गया है। निरीक्षक को 3 दिन के भीतर लिखित जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है।