Loading...

दिव्यांग महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में विभिन्न संगठनों की बैठक

Ankita • 2 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लम्लेहड़ में एक दिव्यांग महिला के साथ हुए दुराचार के मामले में मंगलवार को पंचरुखी में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कांगड़ा एकल नारी संगठन किसान एकता मंच एवं अखिल भारतीय कोली समाज सभा ब्राह्मण सभा पंचायती राज परिषद और महिला मंडल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आपको बता दें कि विकासखंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत लंलेहड़ में 21 अप्रैल को एक दिव्यांग महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया तब यह मामला तूल में आया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पंचरुखी के तहत प्रति क्षेत्र लंलेहड़ में एक दिव्यांग महिला जो कि बोलने और चलने में असमर्थ है और कई वर्षों पहले उसके पति ने उसको छोड़ रखा था जो कि अपने मायके में अपने भाई के पास रहती थी।

भाई दिन में काम पर चला जाता था और महिला घर पर जो कि उसके भाई का पुराना घर था वहां पर अकेली रहती थी। महिला के भाई ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी तब लगी जब महिला ने अचानक बच्चे को जन्म दे दिया हालांकि महिला के भाई ने पुलिस ने एक लिखित रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है गांव के ही एक पिता और पुत्र पर शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि लिखित रूप में उनके पास कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है।

परंतु 11 दिन बीत जाने के बाद आज तक उस महिला को न्याय नहीं मिला और 11 दिन बीत जाने के बाद भी कोई भी सामाजिक संगठन और आशा वर्कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उस महिला के पास नहीं पहुंचे और दिव्यांग होने के बावजूद आज तक उस महिला को ना तो कोई पेंशन मिलती है और ना ही किसी सरकारी योजना का लाभ मिला मंगलवार को पंचरुखी में भिन्न-भिन्न संगठनों संगठनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस बाबत कोई ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों को पकड़ा जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए अन्यथा सभी संगठन चक्का जाम करेंगे।

इस मौके पर समाजसेवी एवं किसान नेता मस्जिद डोगरा, अखिल भारतीय कोली समाज,जिला कांगड़ा के अध्यक्ष कालिदास, महिला मंडल ब्राह्मण समाज, पंचायती राज परिषद एकल नारी संगठन के सदस्य मौजूद रहे।