Loading...

दीपावली के चलते 2 दिन रहेगी बसों की कमी, 26 अक्तूबर को चलेगी स्पेशल बसें

SAPNA THAKUR • 23 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

दीपावली पर आवागमन के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दीपावली के चलते 2 दिन बसों की कमी रहेगी जबकि एक दिन स्पेशल बसें भी चलेगी। बता दें, कल 24 अक्तूबर को दीपावली है और अगले दिन विश्वकर्मा पूजा भी है। ऐसे में निगम दोनों दिन कम ही बसे रूटों पर भेजेगा। तो अगर आप दिवाली के दिन बाजार आए हैं, तो शाम 4 बजे से पहले ही अपने घरों को लौट जाएं। कल शाम 4 बजे के बाद रूटों पर बसें नहीं मिलेगी।

इस दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, ऊना आदि जिलों से सुबह चलने वाली लांग रूट वाली बसें ही चलेगी। इसी तरह मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा होने के चलते देरी से बसें चलेगी। सुबह एचआरटीसी की वर्कशॉप में बसों की पूजा होगी। उधर, निगम प्रबंधन ने जहां दीवाली के मौके पर लोगों को लाने के लिए स्पेशल बसें चलाई है, वहीं 26 अक्तूबर को विभिन्न जिलों से वापिस जाने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल बसें चलाई जाएगी।

उधर, जीएम पंकज सिंघल का कहना है कि दीवाली के दिन भी शिमला सहित अन्य जिलों से दिल्ली चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें चलाई है। प्रदेश के लोकल रूटों पर दीवाली के दिन शाम 4 बजे के बाद बसें नहीं चलेगी।