Loading...

दुकानदार ने तीन लड़कियों के साथ की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज

PARUL • 13 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में एक महिला ने दुकानदार पर बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने और उन पर पिस्तौल से धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का पति शहर से बाहर है और वह घर में अपनी बहन व बेटियों के साथ रहती है।

महिला ने आरोप लगाया है कि घर के बाहर एक दुकान है, जिसका दुकानदार मैहतपुर निवासी सुरेश शर्मा उर्फ शेशा अपनी दुकान की छत पर चढ़कर अश्लील ईशारे करता है। इतना ही नहीं महिला अपनी बहन के साथ घर से बाहर थी। इस दौरान उसकी तीनों बेटियां बाहर दुकान पर समान लेने गई। तभी दुकानदार ने रास्ते में तीनों लड़कियों को रोका और पिस्टल दिखाकर मारने का ईशारा किया। जिससे उसकी बेटियां बहुत डर गई है।

महिला ने बताया कि जब भी वह कहीं जाते हैं, तो दुकानदार हमेशा पीछा करता है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।