दुकानों से बरामद हुए भारी मात्रा में पॉलिथीन, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना…
HNN / पांवटा-साहिब
पॉलिथीन पर प्रतिबंध होने के बाद भी कुछ दुकानदार चोरी-छिपे इसका धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में जब खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम ने अचानक छापामारी की, तो यहाँ कुछ दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पाए गए।
टीम ने मौके पर करीब 15 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किये। जिस पर दुकानदार को 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उधर, निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार को जुर्माना लगाने के साथ-साथ सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।