दुकान की आड़ में करता था शराब बेचने का धंधा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
मंडी में पुलिस ने जीप में ले जाई जा रही 90 पेटी देसी शराब बरामद की
HNN / शिमला
जिला शिमला के पुलिस थाना रामपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन दुकान की आड़ में शराब बेचने का अवैध धंधा करता था। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान में दबिश दी।
पुलिस की दबिश से दुकानदार सहित वहां काम करने वाले अन्य व्यक्तियों में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान से 9 बोतलें बरामद हुई, साथ ही शराब बनाने की सामग्री भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।