Loading...

दुकान की आड़ में कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर…

Ankita • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में ननखड़ी के टूटू गांव में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब का कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने नेक राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि देलठ के टूटू गांव में एक व्यक्ति दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी और मौके से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की।

मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, साथ ही मामले की जाँच जारी है।