लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुकान की आड़ में कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर…

Ankita | 18 फ़रवरी 2023 at 8:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के अजीवाला में पुलिस की टीम ने अवैध शराब का धंधा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी की पहचान सरवन कुमार पुत्र शिवदयाल निवासी आजीवाला डाकघर जामनी तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सरवन की आजीवला में मीट की दुकान है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि वह आजीवाला में दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सरवन की दुकान में दबिश दी, तो उसकी दुकान से 8 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम ने दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]