लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुकान की आड़ में कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर…

Ankita | 28 जनवरी 2023 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब का कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने भीम बहादुर निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि ननखड़ी के चाटती में एक व्यक्ति दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी और मौके से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, साथ ही मामले की जाँच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]