लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुकान की आड़ में कर रहे थे नशे का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर…..

Ankita | 9 फ़रवरी 2023 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दे पुलिस ने जिला चंबा के डलहौजी में तीन लोगों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनय कुमार पुत्र लभ्भु देसराज निवासी मोहल्ला धोबी वार्ड नंबर 4 बनीखेत, गौतम मल्होत्रा उत्तर राजेश कुमार निवासी मोहल्ला धोबी वार्ड नंबर 4, नरेंद्र सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी गांव बनीखेत तहसील डलहौजी के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम गुप्त सूचना मिली की कुछ व्यक्ति दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करते है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बनीखेत के पद्धर बाजार में बनी एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]