दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
HNN/ कुल्लू
कुल्लू जिले में व्यासा मोड पर बने एंजल रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। वही अभी तक दुकान में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंपल पत्नी होशियार सिंह की व्यासा मोड पर दुकान है जिसमें अचानक ही चिंगारी सुलग गई। लोगों ने जब दुकान में आग भड़कती देखी तो अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो चुके थे।
हालांकि विभाग ने करोड़ों की संपत्ति को जलने से बचा लिया। अग्निकांड की इस घटना में दुकान मालकिन को 8 लाख का नुक्सान हुआ है।