Loading...

दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के कपड़े लेकर फरार हुए शातिर, मामला दर्ज

Ankita • 1 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने एक दुकान में सेंधमारी के लाखों रुपए के कपड़े चुरा लिए है।

दुकानदार रूपलाल पुत्र मिल्खी राम निवासी बलाना ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार ने बताया कि उसकी द्रमण में सिहुंता रोड पर कपड़े की दुकान है। वह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। उसने बताया कि सुबह पास वाले दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

जब दुकानदार वहां आया तो उसने देखा कि दुकान से लगभग एक लाख के कपड़े चोरी हो गए हैं। उधर, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।