दुकान से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत सिद्ध चलेहड़ स्थित एक दुकान से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब रखने पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अंब पुलिस की टीम सिद्ध चलेहड़ में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विनोद कुमार निवासी सिद्ध चलेहड़ की दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान से अवैध शराब की 12 बोतल बरामद हुई। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब रखने पर विनोद कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।