दुकान से अवैध शराब की 32 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत भैंरा स्थित एक दुकान से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब रखने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अंब पुलिस भैंरा में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने राज कुमार की दुकान में दबिश दी। जहां से पुलिस को 32 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई।
डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब रखने पर राज कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।