HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां 2 शातिर शिव जनरल स्टोर से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए है। पीड़ित शिव जनरल स्टोर के मालिक पूर्व सैनिक प्रकाश सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान पर एक युवक आया, उसने 50 रुपए का कुछ सामान लिया और उसका भुगतान करने के लिए बड़ा नोट उसने दिया। जिसके बाद दुकान मालिक ने बकाया वापस करने के लिए बैग से पैसे निकाले और उसे दे दिए। इस दौरान एक और युवक आया और उसने हारपिक की मांग की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब दुकान मालिक हारपिक लाने पीछे की ओर मुड़ा तो मौके का फायदा उठाकर वह दोनों युवक रुपयों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गए। दुकान मालिक के मुताबिक, बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी के साथ स्वर्ण आभूषण व जरूरी कागजात मौजूद थे। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




