दुल्हन की तरह सजा दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, पारंपरिक परिधान पहनकर लोगों ने किया मतदान

World's highest polling station decorated like a bride, people voted wearing traditional clothes

HNN / लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे में सभी जिला में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान को लेकर अलग ही जोश दिख रहा है। बता दे कि लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

यहां 52 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, इनमें 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। वोटर पारंपरिक परिधान पहनकर मतदान कर रहे है।

इतना ही नहीं निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचकर शानदार तरीके से स्वागत किया, सभी को खतक पहनाए गए। यहां इस बार 4 नए मतदाता अपने मत का प्रयोग करने बूथ पर पहुंचे।