Loading...

देवी मोड़-भलेच सड़क पर हादसे का शिकार हुई कार, 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत

By Ankita Published: 2 Mar 2024, 2:18 PM | Updated: 2 Mar 2024, 2:21 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला शिमला जिला के उपमंडल ठियोग के साथ लगते देवी मोड़-भलेच मार्ग का है, यहां एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान हेम चंद वर्मा (53) पुत्र खारिया निवासी गांव भलेच तहसील ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हेम चंद कार (एचपी 09सी-2392) में अपने घर से ठियोग की ओर आ रहा था। इस दौरान ठियोग के साथ देवी मोड़-भलेच मार्ग कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया, लेकिन कुफरी के पास ही उसने दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।